मुख्य समाचार

चारु असोपा की तलाश हुई खत्म, मुंबई में मिला नया घर, बिटिया जियाना संग हुईं शिफ्ट

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अपनी जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पलों के बारे में फैंस को जरूर बताती हैं। वो अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक गुड न्यूज दी है। फाइनली उनकी तलाश खत्म हो गई है। बहुत मुश्किल से उन्हें मुंबई में नया घर मिल गया। उन्होंने इसकी झलक भी दिखाई है। इससे पहले उन्होंने बताया था कि सिंगल मदर होने की वजह से घर नहीं मिल रहा था।


इस वीडियो में Charu Asopa पहले तो अपने पुराने घर में ही नजर आती हैं, जहां सारा सामान पैक हो रहा है। फिर वो बताती हैं कि वो बड़े घर में शिफ्ट होने जा रही हैं। इसके बाद वो बेटी जियाना संग नए घर में प्रवेश करती हैं। हर कमरे की झलक दिखाती हैं। पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। और आखिरी में बताती हैं कि वो बहुत थक चुकी हैं और अभी भी बहुत काम बाकी पड़ा है।

बुआ बनी हैं चारु असोपा

इसके साथ ही चारु असोपा ने ये भी गुड न्यूज दी है कि वो बुआ बन गई हैं। वो जल्द ही भाई और भाभी से मिलने भी जाएंगी। वो अगले व्लॉग में अपने भतीजे की झलक दिखाएंगी।

सिंगल मदर होने पर नहीं मिल रहा था घर!

इससे पहले चारु असोपा ने अपना गुस्सा जाहिर किया था कि सिंगल मदर होने की वजह से उन्हें मुंबई में कोई घर देने को राजी नहीं है। मालूम हो कि चारु पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं। दोनों तलाक लेने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button