साल 2046 में वेलंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है विशाल ऐस्टरॉइड, टेंशन में नासा, शुरू की निगरानी

वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक हाल ही में खोजे गए ऐस्टरॉइड की निगरानी कर रही है। इस ऐस्टरॉइड को लेकर आशंका जताई जा रहा है कि यह साल 2046 में धरती से टकरा सकता है। हालांकि नासा के मुताबिक इसके टकराने की आशंका ‘बहुत कम’ है। नासा के मुताबिक यह ऐस्टरॉइड साल 2046 में वेलेंटाइन डे के दिन धरती से टकरा सकता है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक 625 में से 1 का चांस है कि यह ऐस्टरॉइड धरती से टकरा सकता है।
नासा के रिस्क लिस्ट में 1448 ऐस्टरॉइड
सीएनएन के मुताबिक यह सामान्य है कि जब किसी ऐस्टरॉइड की खोज होती है तो शुरू में ज्यादा खतरनाक माना जाता है। हालांकि जब इस नए ऐस्टरॉइड की और ज्यादा विश्लेषण किया जाता है तो खतरे की आशंका कम हो जाती है। नासा के रिस्क लिस्ट में 1448 ऐस्टरॉइड हैं और इनमें 2023 DW का खतरा सबसे ज्यादा है। यह ऐस्टरॉइड अगले दो दशक तक धरती की ओर नहीं आने जा रहा है। यह ऐस्टरॉइड 160 फुट का है। ऐस्टरॉइड 2023 DW सूरज के चक्कर लगा रहा है।




