मुख्य समाचार

बेबीमून पर दीपिका कक्कड़ ने खोली पति शोएब इब्राहिम की पोल, शर्म से लाल हुए एक्टर नहीं उठा पाए नजर

ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। शोएब इब्राहिम और दीपिका पहले बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रहे हैं। अब दीपिका पति के साथ बेबीमून के लिए निकल पड़े हैं। शोएब काम से फ्री होकर प्रेग्नेंट वाइफ को लेकर रिजॉर्ट लेकर गए। जहां दोनों ने जमकर एन्जॉय किया। एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग शेयर किया। यहां उन्होंने वेकेशन की पूरी जानकारी शेयर की। साथ ही दीपिका ने पति शोएब की पोल भी कैमरे के सामने खोल दी। आइए बताते हैं क्या कुछ खास है।

    दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) ने अपने वेकेशन के सुंदर नजारों को शेयर किया। साथ ही पति का जमकर मजाक उड़ाया। यहां वह पति की पोल खोलती है। यहां शोएब का चेहरा शर्म से लाल हो गया। दरअसल शोएब सिगरेट पीते हैं ये बात उनके पैरेंट्स को पता चल गया। गलती से शोएब की ये बात व्लॉग के जरिए माता पिता को पता चल गई। इस बात पर दीपिका ने पति की खूब टांग खींची।


    शोएब की खोल दी दीपिका ने पोल

    दीपिका कक्कड़ ने ये भी बताया कि शोएब इस बात का बहुत ख्याल रखते हैं कि वह उनके सामने न स्मोक करें। खुद शोएब ने भी कहा कि वह सिगरेट की आदत को कम कर रहे हैं और जल्द छोड़ देंगे। वहीं दीपिका ने पति की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी सेहत के चलते कभी भी उनके सामने सिगरेट नहीं पीते।

    ट्रोलर्स को दीपिका कक्कड़ और शोएब ने लगाई थी लताड़

    हाल में ही दीपिका कक्कड़ को यूजर्स ने ट्रोल किया था। इस पर शोएब और दीपिका का गुस्सा फूटा था। दोनों ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि ये उनकी लाइफ है। लोगों ने ऊपर धर्म से लेकर दीपिका के एक्स तक पर सवाल किए थे। ऐसी भद्दी बातों से दुखी होकर दोनों ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई थी।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button