खेल

इंडोनेशिया और नाइजीरिया भी हमसे आगे… जानिए भारत में प्रत्येक 100 लोगों पर कितने हैं सिम कार्ड

नई दिल्ली : आंकड़े बहुत बार हमें चौंका देते हैं। ये हमारी सोच और अनुमान की धज्जियां भी उड़ा सकते हैं। अब आपसे पूछा जाए कि किस देश में प्रति 100 लोगों पर सबसे अधिक सिम कार्ड हैं, तो आपका क्या जवाब होगा। शायद आप यूएस (USA) जैसे किसी बड़े विकसित देश का नाम लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। प्रति 100 लोगों पर सबसे अधिक मोबाइल सेलुलर सब्सक्रिप्शंस (Mobile cellular subscriptions) मकाउ (Macao) में हैं। हांगकांग की तरह मकाउ चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। मकाउ में प्रति 100 लोगों पर सबसे अधिक 413 सिम कार्ड्स हैं। दूसरे नंबर पर भी चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग आता है। यहां प्रति 100 लोगों पर 319 मोबाइल सेलुलर सब्सक्रिप्शंस हैं। वर्ल्ड और स्टेटिस्टिक्स ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है।

भारत है ईरान, इंडोनेशिया और नाइजीरिया से भी नीचे

इस लिस्ट में भारत काफी नीचे है। यह ईरान, इंडोनेशिया और नाइजीरिया से भी नीचे है। भारत में प्रति 100 लोगों पर 82 सिम कार्ड्स हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आता है यूएई। यहां प्रति 100 लोगों पर 195 सिम कार्ड्स हैं। रूस में प्रति 100 लोगों पर 169 सिम कार्ड्स हैं। साउथ अफ्रीका में यह आंकडा 169 है। जापान में प्रति 100 लोगों पर 161 सिम कार्ड्स हैं।

ईरान मे 100 लोगों पर 155 सिम कार्ड्स

ईरान की बात करें, तो यहां प्रति 100 लोगों पर 155 सिम कार्ड्स हैं। साउथ कोरिया में यह आंकड़ा 141 है। इंडोनेशिया में प्रति 100 लोगों पर 134 मोबाइल सेलुलर सब्सक्रिप्शंस हैं। इटली में यह संख्या 132 है। वहीं, अर्जेंटीना में 130, जर्मनी में 128 और डेनमार्क में 124 है।

चीन में 100 लोगों पर 122 सिम कार्ड्स

स्वीडन में प्रति 100 लोगों पर 123 सिम कार्ड्स हैं। चीन में यह आंकड़ा 122 है और स्पेन में 120 है। यूके में प्रति 100 लोगों पर 119 मोबाइल फोन सब्सक्रिप्शंस हैं। फ्रांस में प्रति 100 लोगों पर 113 सिम कार्ड हैं। यह संख्या नॉर्वे में 108, यूएसए में 107, ऑस्ट्रेलिया में 105, ब्राजील में 102, नाइजीरिया में 91, कनाडा में 86, अफगानिस्तान में 58, सुडान में 37 और उत्तरी कोरिया में 23 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button