5 राज्यों की चुनावी तारीखें घोषित:एमपी में 17,राजस्थान में 23, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान,नतीजे 3 दिसंबर को

मन्दसौर:-पांच राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे और नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे।16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे।
इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. पांचों राज्यों में 7 से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होंगे. छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. राजस्थान में 23 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा.तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
*60 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट-EC*
अकेले छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा बाकी सभी चार राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी.पांच राज्यों में 16 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिनमें 8 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं. 60 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.पाचों चुनावी राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं. सभी राज्यों में महिलाओं का वोट प्रतिशत पहले से बढ़ा है. वोटर लिस्ट 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी, 23 अक्टूबर तक इसमें सुधार किया जा सकेगा.
विधानसभा चुनाव 2023
राज्य (कुल सीटें) मतदान चरण मतदान तिथि विधानसभा सीटें मतगणना / चुनाव परिणाम
मध्य प्रदेश (230) 1 17 नवंबर, 2023 (शुक्रवार) 230 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)
राजस्थान (200) 1 23 नवंबर, 2023 (गुरुवार) 200 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)
तेलंगाना (119) 1 30 नवंबर, 2023 (गुरुवार) 119 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)
छत्तीसगढ़ (90) 1 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) 20 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)
– 2 17 नवंबर, 2023 (शुक्रवार) 70 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)
मिज़ोरम (40) 1 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार) 40 3 दिसंबर, 2023 (रविवार)