दुनिया

अफ्रीकी देश की सांसद ने महिला मंत्री को थप्पड़ मारा तो शुरू हुआ विवाद, लात-घूंसे भी चले

अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में महिला मंत्री को थप्पड़ मारने पर जमकर विवाद हुआ। घटना 2 दिसंबर की है। एक सांसद ने महिला मंत्री को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद गुस्साई महिला मंत्री ने उन पर कुर्सी फेंक दी। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों नेता एक-दूसरे के हाथा-पाई करने लगे और जमकर लात-घूंसे चले।

अब जानिए संसद में हंगामे की वजह…
संसद में बजट सेशन चल रहा था। कार्यवाही के दौरान रूलिंग पार्टी बेन्नो बोक्क याकार (BBY) की महिला मंत्री एमी नदिये गनीबी ने राष्ट्रपति मैकी सॉल के तीसरे कार्यकाल का विरोध करने वाले एक आध्यात्मिक नेता की आलोचना कर दी। विपक्षी पार्टी के सांसद मस्साता साम्ब को ये बात पसंद नहीं आई। वो अपनी जगह से उठे और गनीबी को थप्पड़ मार दिया।

आध्यात्मिक नेता की आलोचना को लेकर सांसद मस्साता साम्ब ने कहा- एक मंत्री ने संसद में एक स्पिरितुअल लीडर की इंसल्ट की है। ये गलत है। इस बात को महिला मंत्री ने सीरियसली नहीं लिया। उन्होंने तंज मारते हुए इसे टाल दिया। ये साम्ब को पसंद नहीं आया और उन्होंने महिला को थप्पड़ मार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button