देश

संसद पर हमले की बरसी के दिन भारी चूक, लोकसभा की कार्यवाही में कूदे दो लोग; मचा हड़कंप

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दो अज्ञात शख्स अचानक लोकसभा सदन में घुस गए और सदन को धुआं-धुआं कर दिया। सदन में पीले रंग का धुआं छोड़ा गया। इस बीच सदन में अफरा-तफरा मच गई। बताया जा रहा है कि, दोनों शख्स लोकसभा की विजिटर गैलरी से सदन के अंदर कूदे थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं जानकारी मिल रही है कि संसद के बाहर से भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों में एक महिला है। दोनों संसद के बाहर पीला-गुलाबी धुआं छोड़ते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल घटना को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि गहन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

इधर सुरक्षा चूक को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो लोग गैलरी से सदन में कूदे और सांसदों की कुर्सियों पर उत्पात मचाने लगे। इसके बाद सभी सांसदो ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्होने सदन में पीले रंग का धुआं भी किया। बाद में सुरक्षाकर्मियों उन्हें पकड़कर बाहर ले गए। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह निश्चित रूप से सुरक्षा उल्लंघन है।

वहीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का कहना है कि सदन में उनके द्वारा जो धुआं छोड़ा गया वो हरीला हो सकता था। यह सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन है।

हमले की 22वीं बरसी पर संसद में सुरक्षा चूक

करीब 22 साल पहले आज की ही तारीख में 13th Dec 2001 को संसद पर बड़ा आतंकी हमला हुआ था। जहां हमले की 22वीं बरसी पर आज फिर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। वो भी नई संसद में। जहां सुरक्षा के सभी आधुनिक उपकरण लगे हैं। वाकई ये बहुत बड़ी चूक है। आज कुछ भी हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button