राशिफल

Rashifal : 23 जनवरी 2024 को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बढ़ेगी धन-संपत्ति, होगा महालाभ

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 23 January 2024 Horoscope Today: आज मंगलवार का दिन है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं-

गीता उपदेश

गीता के इस श्लोक में श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि ‘वो ऊर्जा के सभी स्रोत में मौजूद हैं। हे कुंती के पुत्र, सूर्य और चंद्रमा मुझसे ही तेज प्राप्त करते हैं। मैं वैदिक मंत्रों में पवित्र शब्दांश ओम हूं; मैं आकाश में ध्वनि हूं। यहां तक ​​कि मनुष्यों में प्रकट होने वाली सभी क्षमताओं के लिए भी, मैं परम ऊर्जा स्रोत हूं।’

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय व्यवसाय में बदलाव न करें नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों, रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी ।साथ ही व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है। व्यापार में नए कार्य का शुभारंभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार आज बड़ा रिस्क लेने से बचें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार में कोई भी पार्टनरशिप करने से पहले अपने पार्टनरों के बारे में अच्छे से जानकारी जुटा लें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मन शांत होगा। साथ ही आज आप अपने आपको आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच-विचार कर लें। बिना अपनों की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी पर आंखें बंद कर विश्वास न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपके कार्य में अड़चन आ सकती है, जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं उसमें अभी विलंब है। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल हो सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ी धनराशि उधार के रूप में किसी को न दें। साथ ही धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपको व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद आपको मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको विशिष्ट पद से सम्मानित किया जा सकता है, जिस कारण आपका वर्चस्व बनेगा। साथ ही परिवार के लिए आप बड़ी खरीदारी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button