मुख्य समाचार

रणवीर के गाने करंट लगा पर लगे चोरी के आरोप:अल्लू अर्जुन के गाने ब्लॉकबस्टर से कॉपी किया हुआ है गाना

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म सर्कस 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला सॉन्ग करंट लगा रिलीज हो चुका है जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने किलर डांस मूव्स दिखाते नजर आ रहे हैं। इस बीच ये बताया जा रहा है कि करंट लगा सॉन्ग अल्लू अर्जुन के सॉन्ग ब्लॉकबस्टर से कॉपी किया हुआ है।

अल्लू अर्जुन के गाने से चुराई गई हैं करंट लगा की म्यूजिक

करंट लगा सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इस गाने का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है, कारण है गाने का बैकग्राउंड म्यूजिक पूरी तरह अल्लू अर्जुन के ब्लॉकबस्टर से मिलता-जुलता है। ओरिजिनल म्यूजिक अल्लू की फिल्म सराइनोडु के ब्लॉकबस्टर गाने की है। ये चोरी पकड़े जाने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स मेकर्स और स्टारकास्ट को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, पहले सिर्फ फिल्में ही चोरी होती थीं अब बॉलीवुड वाले गाने भी चुराने लगे। वहीं दूसरे ने लिखा, बॉलीवुड वाले कभी साउथ की कॉपी करने से पीछे नहीं हटते।

23 दिसंबर को रिलीज होगी सर्कस

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ये फिल्म शेक्सपियर के पॉपुलर नाटक ‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से प्रेरित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। वहीं अजय देवगन फिल्म में कैमियो में नजर आने वाले है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button