पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी फिलहाल भूल जाइए! जानिए कहां पहुंच गया है कच्चा तेल

नई दिल्ली: हाल में कच्चा तेल (Crude) 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया था और इससे उम्मीद जगी थी कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में कमी देखने को मिल सकती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर चढ़ने लगी है। चीन ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील दी है और अमेरिका में फेड रिजर्व के ब्याज दरों पर नरमी दिखाने के संकेत से कच्चे तेल में फिर उबाल आ रहा है। पिछले हफ्ते इसमें आठ फीसदी तेजी आई थी और इस हफ्ते भी यह तेजी की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत में करीब एक फीसदी तेजी आई जबकि शुक्रवार को भी शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी देखने को मिल रही है। चीन दुनिया में सबसे ज्यादा कच्चा तेल इंपोर्ट करता है और वहां एक बार फिर से मांग बढ़ने लगी है।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
नई दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
रांची | 99.84 | 94.65 |
भोपाल | 108.65 | 93.90 |
गांधीनगर | 96.63 | 92.38 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
(स्रोत- IOC SMS)
क्रूड की कीमत
पिछले साल मार्च में एक समय कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ऐसा हुआ था। हाल में यह 75 डॉलर पर आ गया था लेकिन फिर इसकी कीमत बढ़ने लगी है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) और यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) की कीमत में करीब एक फीसदी तेजी आई। शुक्रवार को भी शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट फ्यूचर्स 41 सेंट की तेजी के साथ 86.57 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई भी 49 सेंट की तेजी के साथ 80.82 डॉलर पर आ गया। यह एक दिसंबर के बाद इनका उच्चतम स्तर है। डॉलर के कमजोर होने से भी कच्चे तेल को फायदा मिल रहा है।
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।