देश

महाठग सुकेश ने नेटफ्लिक्स वेब सीरीज से सीखा ‘ब्लैक एंड वाइट’ का खेल, अब सामने आया LS का कारनामा

नई दिल्ली: क्राइम के कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि अपराधी किसी फिल्म या वेब सीरीज से तरीका सीखते हैं। अभिनेत्री नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में चल रहे सुकेश चंद्रशेखर के बारे में भी ऐसी नई जानकारी पता चली है। जी हां, आर्थिक अपराध शाखा की चार्जशीट से पता चला है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉल ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ओजार्क’ (Ozark) से क्राइम के गुर सीखे थे। ये अपने काले धन को छोटे-मोटे कारोबारी गतिविधियों से सफेद बना रहे थे। इसी तरह के धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की कहानी ओजार्क में दिखाई गई है। वहीं से आइडिया लेकर चंद्रशेखर और पॉल ने भी गैरकानूनी तरीके जुटाए धन को वैध बनाने का तरीका निकाला। इसमें से एक तरीका था पॉल का सलून। उन्होंने Nail Artistry नाम से सलून खोला था। पुलिस का कहना है कि वहां ‘ग्राहकों’ से कमाई दिखाने के लिए लगातार कार्ड स्वाइप किए गए। सुपर कार आर्टिस्ट्री, LS फिशरीज, न्यूज एक्सप्रेस आदि जैसे बिजनस के जरिए इसी तरह का ‘खेल’ खेला गया। सुकेश और लीना दोनों इस समय जेल में बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button