विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में खरीदा नया घर
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और पत्नी पल्लवी जोशी ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इसकी कीमत 17.92 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक ने इस फ्लैट के लिए 1.07 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है।विवेक का फ्लैट 3,258 स्क्वायर फीट का हैरिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फ्लैट बिल्डिंग की 30 वीं मंजिल पर है और 3,258 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसके साथ ही इसमें 3 कार पार्किंग स्लॉट भी हैं। कहा जा रहा है कि इस फ्लैट की वैल्यू 55 हजार रुपए प्रति स्क्वायर फीट से थोड़ी ज्यादा बताई जा रही है।द कश्मीर फाइल्स’ से मिली असली पहचानविवेक अग्निहोत्री अपने करियर की शुरुआत में टीवी सीरियल्स डायरेक्ट करते थे। हालांकि बाद में उन्होंने 2005 में फिल्म ‘चॉकलेट’ को डायरेक्ट कर फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2022 में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से मिली। इसके बाद विवेक की गिनती बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में होने लगी।फिल्म ने 340 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस कियाविवेक की आखिरी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ थी, जो भारत में रिलीज होने वाली सबसे सफल पोस्ट-पेंडेमिक फिल्मों में से एक थी। ये फिल्म इसी साल 11 मार्च को रिलीज हुई थी, जो साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के कश्मीर घाटी से पलायन पर आधारित है। 15-20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 340 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया है।