मध्य प्रदेशराजनीति

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 28 नेता बने मंत्री,6 को मिला स्वतंत्र प्रभार,मन्दसौर संसदीय से दो मंत्री आउट किए गए

मन्दसौर:- मध्यप्रदेश की नवागत मोहन मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज हुआ। कई दौर की चर्चा के बाद मंत्री बनाए जाने वाले चेहरे तय किए गए। इस विस्तार में लोकसभा चुनाव को दृष्टि में रखते हुए जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब कई नेताओं को मंत्री बनाए गए।

मध्य प्रदेश में आज मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। कुल 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 18 नेताओं को कैबिनेट मंत्री में शामिल किया गया। 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। वहीं 4 नेताओं को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।
वही “मोहन” सरकार में इस बार मन्दसौर संसदीय क्षेत्र से एक मात्र जगदीश देवड़ा को पूर्व में ही डिप्टी सीएम बना दिया गया तथा मंत्रिमंडल विस्तार में एक भी मंत्री जगह नही दी गई।
संसदीय क्षेत्र में सुवासरा से हरदीपसिंह डंग तथा जावद से ओमप्रकाश सकलेचा शिवराज सरकार में मंत्री थे मगर इस बार उन्हें आउट कर दिया गया है मंत्रिमंडल में जगह नही दी गयी है अब ऐसे में डिप्टी सीएम देवड़ा पावरफ़ुल रहेंगे। बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को बड़ा विभाग मिल सकता है

पीएम मोदी के पसंदीदा हैं प्रहलाद सिंह पटेल
प्रहलाद सिंह पटेल को डॉ. मोहन यादव की सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रहलाद सिंह पटेल एक जमीनी नेता होने के साथ साथ संघ के करीबी भी रहे हैं। इसके साथ ही प्रहलाद सिंह पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी होने के साथ- साथ पसंदीदा भी है।

इन नेताओं को बनाया गया राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कृष्णा गौर
धर्मेंद्र लोधी
दिलीप जायसवाल
गौतम टेटवाल
लखन पटेल
नारायण सिंह पंवार
इन 18 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
कैलाश विजयवर्गीय
प्रहलाद सिंह पटेल
राकेश सिंह
करण सिंह वर्मा
राव उदय प्रताप सिंह
विजय शाह
संपतिया उइके
तुलसीराम सिलावट
एंदल सिंह कंसाना
निर्मला भूरिया
गोविंद सिंह राजपूत
विश्वास सारंग
नागर सिंह चौहान
नारायण सिंह कुशवाह
प्रद्युमन सिंह तोमर
राकेश शुक्ला
चेतन काश्यप
इंदर सिंह परमार
: छह नेता बने राज्य मंत्री
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और अन्य पार्टी विधायकों ने भोपाल में मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 28 भाजपा नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेता राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button