रतलाम के निकट जेकोट स्टेशन पर ट्रेन में लगी भीषण आग,अफरा-तफरी का माहौल,कोई हताहत नही

एमपी के रतलाम रेल मंडल के जेकोट स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर में ट्रेन में भीषण आग लग गई। इससे लोग दहशत में आ गए। आग लगते ही समय रहते सभी यात्राओं को बोगी से बाहर निकाल लिया गया था। अन्यथा बड़ी जन हानि हो सकती थी। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे।
रतलाम रेल मंडल के जेकोट स्टेशन पर शुक्रवार को दोपहर में ट्रेन में भीषण आग लग गई। इससे लोग दहशत में आ गए। आग लगते ही समय रहते सभी यात्राओं को बोगी से बाहर निकाल लिया गया था। अन्यथा बड़ी जन हानि हो सकती थी। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे।
रतलाम जिले के जेकोट स्टेशन पर शुक्रवार को मेमू ट्रेन ट्रेन 09350 में भीषण आग लग गई। आग की लपटे और धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। आग ट्रेन के पीछे वाली बोगी में लगी थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग की शुरुआत इंजन के करी पावर बैट्री डिब्बे में लगी थी।
घटना के बाद रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग अन्य डिब्बों तक नहीं पहुंच जाए, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। घटना करीब 1.15 बजे की बताई जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। खबर लिखे तक जेकोट स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल था। बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी स्टेशन पर पहुंच गए