उत्तर प्रदेश

मैनेजर समेत 12 गिरफ्तार; कमरे में चारों तरफ दिखा धुंआ, हुक्का बार में पुलिस का छापा

देवरिया।पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे हुक्का बार में पुलिस ने छापेमारी कर मैनेजर समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में चल रहे अन्य हुक्का बार को बंद कर संचालक फरार हो गए।

यह है मामला

शहर में कई जगहों पर हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। जागरण ने 26 सितंबर के अंक में शहर में धड़ल्ले से चल रहा हुक्का बार, लोग परेशान शीर्षक से पेज संख्या तीन पर खबर प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया। शुक्रवार को सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी दिनेश मिश्र पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान रोड में एक गली में संचालित हो रहे हुक्का बार में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने तीन किशोर समेत 12 लोगों को दबोच लिया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों में में उमानगर का रहने वाला मैनेजर अवनीश चौहान, प्रिंस यादव, भलुअनी के गढ़वा का रहने वाला अंकुर सिंह, खुखुंदू के वासदेवपुर का रहने वाला राधे तिवारी, बरहज थाना के फुलवरिया गांव का रहने वाला सूरज मिश्रा, कुशीनगर जनपद के कसया थाना के खरदेवा का रहने वाला शिवजी पांडेय, रामपुर कारखाना के विशुनपुरा का रहने वाला तारकेश्वर तिवारी, देवरिया रामनाथ का रहने वाला शुभम यादव शामिल हैं। हालांकि हुक्काबार का संचालक अरविंद यादव पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। इस संबंध में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तीन किशोर समेत कुल 12 लोग पकड़े गए हैं। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

कमरे में चारों तरफ धुंआ-धुंआ

पुलिस टीम ने जब छापेमारी की तो जहां हुक्का बार संचालित हो रहा था, उस कमरे में धुंआ-धुंआ ही केवल नजर आ रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button