राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा ने बड़ोखर ब्लॉक के पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा का किया विदाई समारोह।
विशिष्ट प्रतिभा,संवेदनाओं के प्रतिबिम्ब "अनुराग मिश्रा" जी :- पंकज सिंह (जिलाध्यक्ष)राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा।

बांदा- आज दिनांक 2 सितंबर को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा द्वारा ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के पूर्व बी ई ओ अनुराग मिश्रा का विदाई समारोह नगर संसाधन केंद्र कार्यालय में किया गया । मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शिव प्रकाश सिंह व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने माल्यार्पण कर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा ने बी ई ओ की पत्नी का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पूर्व बी ई ओ अनुराग मिश्रा बेहद सरल और हंसमुख स्वभाव के थे। उन्होंने विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कभी भी अधिकारी होने का एहसास शिक्षकों को नहीं होने दिया। और हमेशा सपोर्टिव सुपरविजन किया।शिक्षकों की समस्त समस्याओं को ससमय निस्तारित किया। उनके जाने से बड़ोखर ब्लॉक के समस्त शिक्षकों में उदासी है। सभी शिक्षकों का मानना है कि ऐसे बी ई ओ अभी तक के कार्यकाल में हम लोगों को न ही मिले हैं और ना ही मिलने की उम्मीद है। विदाई समारोह में डायट प्रवक्ता डा रवि चौरसिया,मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह,जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह,संगठन मंत्री संतोष कुमार मिश्रा,उपाध्यक्ष सुधींद्र बाबू दीक्षित, अन्नपूर्णा शुक्ला,अजीत सिंह,अरूण साहू, अमरपाल सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।