खेल

3 गेंदों पर 23 रन… बुरी तरह पीटे अर्शदीप सिंह, मिशेल ने छक्कों की बरसात कर उतारा खुमार

रांची: टी20 में 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन था। लग रहा था कि टीम 160 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में सिर्फ दो ही रन दिये थे। उस ओवर में दो विकेट भी गिरे थे। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह लेकर आए, लेकिन डैरेल मिशेल के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने छक्कों की बरसात कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

लगातार तीन छक्के मारे

डैरेल मिशेल ने 20वें ओवर की पहली गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। अर्शदीप सिंह का पैर क्रीज से आगे था और अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। फ्री हिट पर भी मिशेल ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर भी डैरेल मिशेल ने छक्का मारा। इसे छक्के के साथ ही मिशेल ने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। तीसरा छक्का 86 मीटर लंबा था।

    तीसरी गेंद पर भी चौका

    डैरेल मिशेल ने 20वें ओवर की तीसरी लीगल गेंद पर भी चौका मार दिया। इस तरह ओवर की पहली तीन गेंदों पर ही अर्शदीप सिंह ने 23 रन खर्च कर दिये। आखिरी तीन गेंदबाजों पर अर्शदीप ने वापसी की और 4 रन ही दिये। इस तरह उन्होंने आखिरी ओवर में 27 रन खर्च कर दिये। चार ओवर के स्पेल में उनके खिलाफ 51 रन बने। उन्होंने अपने पहले और दूसरे ओवर में भी 11-11 रन खर्च किये थे।

    दूसरा सबसे महंगा स्पेल

    यह अर्शदीप सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल अर्शदीप सिंह ने गुवाहाटी टी20 में 62 रन दिये थे। इसके अलावा उन्होंने किसी भी मुकाबले में 45 रनों से ज्यादा खर्च नहीं किये हैं। भारत के लिए 24 टी20 मैच खेल चुके अर्शदीप सिंह के नाम 37 विकेट हैं।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button