खेल

अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला, क्यों भारत की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली: टेक कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के प्रेसिडेंट मोहित जोशी (Mohit Joshi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 22 सालों तक वो इन्फोसिस के साथ जुड़ रहे। साल 2000 में वो इन्फोसिस से जुड़े थे। उन्होंने कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थ केयर और लाइफ साइंसेस बिजनस सेगमेंट की अहम जिम्मेदारी संभाली। आईटी कंपनी में लंबे समय तक पदभार संभालने के बाद मोहित जोशी टेक महिंद्रा के साथ जुड़ने जा रहे हैं। मोहित जोशी को टेक महिंद्रा का एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है। 22 सालों बाद इन्फोसिस को अलविदा कहने के बाद अब मोहित अपनी नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। 1 मार्च 2023 से ही मोहित छुट्टी पर चल रहे हैं। 9 जून 2023 को इंफोसिस बोर्ड में उनका आखिरी दिन होगा।


टेक महिंद्रा के साथ नई पारी

टेक महिंद्रा की ओर से शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी गई है। महिंद्रा ने एक्सचेंज को सूचित किया है कि मोहित जोशी 20 दिसंबर 2023 से टेक महिंद्रा कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के तौर पर शामिल होंगे। उनकी नियुक्ति 5 सालों के लिए की गई है। टेक महिंद्रा में उनकी नियुक्ति 20 दिसंबर 2023 से 19 दिसंबर 2028 तक के लिए की गई है। वो यहां सीपी गुरनानी की जगह लेंगे। टेक महिंद्रा के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले मोहित जोशी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की है। इंफोसिस से पहले उन्होंने ANZ Grindlays और ABN AMRO जैसे कॉरपोरेट और इंवेस्टमेंट बैंक के साथ काम किया है। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से बैचलर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने हावर्ड कैंडी स्कूल से ग्लोबल लीडरशिप एंड पब्लिक पॉलिसी प्रोग्राम किया है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button