खेल

इसमें कुछ बात है… इस घड़ी पर आया आनंद महिंद्रा का दिल, अरबपति हर्ष गोयनका ने मांग लिया गिफ्ट

नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई रोचक वीडियो शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक शख्स का वीडियो शेयर किया था। यह शख्स वीडियो में ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करता दिख रहा है। लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आया था। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था। इस बार आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक हाथ की घड़ी के एड को शेयर किया है। इस वीडियो पर उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने भी कमेंट किया है। लोगों को ये वीडियो भी खूब पसंद आ रहा है। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं जिस घड़ी के एड वाले वीडियो को आनंद महिंद्र ने शेयर किया है, उसमें ऐसा क्या खास है।

हर्ष गोयनका ने मांगा गिफ्ट

आनंद महिंद्रा ने घड़ी के एड को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट किया तो इसपर उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने रिप्लाई किया है। हर्ष गोयनका ने आनंद महिंद्रा को रिप्लाई करते हुए लिखा है कि गिफ्ट मिलेगा। इसके बाद इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

लोगों ने लिखा आपको गिफ्ट की क्या जरूरत

जब वीडियो पर हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने लिखा की गिफ्ट मिलेगा लिखा तो लोगों ने भी इसका जवाब दिया है। एक यूजर ने लिखा की आपको गिफ्ट की क्या जरूरत है। एक यूजर ने लिखा कि इस घड़ी कि जरूरत हमें है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप तो खरीद भी लोगे गिफ्ट में यह घड़ी हमें मिलनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button