दुनिया

अंतरिक्ष में लगने वाला है बृहस्पति समेत इन 5 ग्रहों का मेला, जानें किस दिन दिखेगा यह अनोखा नजारा

वॉशिंगटन: इस महीने के आखिर में अंतरिक्ष में एक अनोखी घटना होने वाली है। इस घटना को पृथ्वी से आसानी से देखा जा सकता है। दरअसल, 28 मार्च को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में एकत्रित होंगे। इस दौरान इन सौर मंडल के इन पांचों ग्रहों को पृथ्वी से नंगी आंखों से देखा जा सकता है। यूनीलाड की रिपोर्ट के अनुसार, बुध क्षितिज से -1.3 मैग्नीट्यूड, बृहस्पति को -2.1 मैग्नीट्यूड पर देखा जा सकता है। अगर इस नजारे को साफ देखना हो तो खगोलविज्ञानी दूरबीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घटना सूर्यास्त के तुरंत बाद काफी साफ नजर आएगी।

कैसे देख सकते हैं ग्रहों का मेला

एजुकेशनल एस्ट्रोनॉमी ऐप स्टार वॉक के अनुसार, क्षितिज से ठोड़ा सा ऊपर जाने पर मेष राशि के साथ-साथ -4.0 के मैग्नीट्यूड पर शुक्र ग्रह को देखा जा सकता है। हालांकि, यूरेनस को देखना आसान नहीं होगा। इस ग्रह की हल्की झलक क्षितिज से 5.8 मैग्नीट्यूड पर देखी जा सकती है। इस घटना को काफी दुर्लभ बताया जा रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया में इस घटना को देखने को लेकर उत्साह बना हुआ है। कई खगोलप्रेमियों ने विशेष आयोजन करने का भी ऐलान किया है, जिसमें आम लोगों को इस घटना का लाइव टेलिकॉस्ट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button