उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार और IPS मंजिल सैनी को वीरता पुरस्कार, देखें गैलेंट्री अवॉर्ड्स की लिस्ट

उत्तर प्रदेश के दो IPS अफसरों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गैलेंट्री अवॉर्ड (Gallantry Award) से अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इनमें एक अफसर हैं डीजी प्रशांत कुमार और दूसरी हैं DIG मंजिल सैनी. इन दोनों अफसरों को 26 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है.

बता दें कि बिहार में जन्मे प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनके कार्यकाल में कुख्यात अपराधियों और माफियाओं का खात्मा हुआ है. उन्हें यूपी पुलिस में ‘सिंघम’ नाम से भी जाना जाता है.

वहीं, NSG की DIG मंजिल सैनी वर्ष 2005 बैच की आईपीएस अफसर हैं. उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है. मंजिल सैनी अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने में कामयाब रहीं. वह लखनऊ और रामपुर में बतौर एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने काफी अच्छा काम किया. लखनऊ के एसएसपी का पद संभालने वाली वो पहली महिला अफसर रही हैं.

जब डॉक्टर को किडनैप कर मांगे गए थे 5 करोड़ 

दरअसल, ये घटना है कि जुलाई 2017 की जब प्रशांत कुमार एडीजी जोन मेरठ और मंजिल सैनी SSP मेरठ थीं. इसी दौरान दिल्ली स्थित प्रीत विहार के मेट्रो हार्ट एवं कैंसर हास्पिटल के डॉक्टर श्रीकांत गौड़ को किडनैप कर 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी.

दिनदहाड़े हुई इस किडनैपिंग की जानकारी दिल्ली पुलिस के द्वारा तत्कालीन ADG मेरठ प्रशांत कुमार और SSP मेरठ मंजिल सैनी को दी गई.  दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर अपराधियों की लोकेशन ट्रेस की गई. उस वक्त मेरठ में कांवड़ मेला शिखर पर था. उस दौरान एक साहासिक मुठभेड़ के बाद डॉक्टर श्रीकांत को सकुशल बरामद किया गया था.

चार अपहरणकर्ताओं को जिनके द्वारा फिरौती की मांग की गई थी, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके पास से पिस्टल, राइफल, कारतूस आदि बरामद हुए थे.

इस मुठभेड़ के लिए श्री प्रशांत कुमार और मंजिल सैनी को राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा. प्रशांत कुमार का यह चौथा पदक है. उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पांच लाख के इनामी कुख्यात अपराधी उदयभान यादव को मुठभेड में मार गिराने पर 3 लाख का नकद इनाम मिल चुका है. उस दौरान एक पिस्टल के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था. प्रशांत कुमार को इसके अलावा 3 नगद पुरस्कार के साथ-साथ अब तक कुल 109 कमंडेशन /प्रशस्ति पत्र उच्च स्तर से प्रदान किए गए हैं.

मालूम हो कि गैलेंट्री अवॉर्ड शौर्य और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. जिनका ऐलान साल में दो बार किया जाता है. पहला 26 जनवरी और दूसरा 15 अगस्त के अवसर पर.

सराहनीय सेवा पदक (MSM)- 

अखिलेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक,
दीपक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश।
उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त (एल/ओ)
रश्मि रानी, ​​अपर पुलिस अधीक्षक
पुत्तुराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सतीश चन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त
त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर अधीक्षक
राम मोहन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
सियासुखराम भारती, अपर पुलिस अधीक्षक
अरविंद कुमार पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक
अजीत कुमार गुप्ता, रेडियो उपनिरीक्षक, उत्तर प्रदेश
प्रदीप कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय)
राजकुमार पचौरी, इंस्पेक्टर (सीए), उत्तर प्रदेश
ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर (सीए), उत्तर प्रदेश
अवधेश कुमार पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त
मोहम्मद अली, इंस्पेक्टर (सीए), उत्तर प्रदेश
अजय सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक
सतेन्द्र सिंह, एआरओ, उत्तर प्रदेश
विनोद कुमार जायसवाल, रेडियो निरीक्षक, उत्तर प्रदेश।
राम औतार, इंस्पेक्टर सीपी, उत्तर प्रदेश।
कृष्णा नंद यादव, हेड कांस्टेबल ड्राइवर, उत्तर प्रदेश।
इंद्रपाल, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश।
अनिल कुमार पांडे, उप पुलिस अधीक्षक
कुलजीत सिंह, हेड कांस्टेबल (सीपी), उत्तर प्रदेश।
बसंत लाल, हेड कांस्टेबल ड्राइवर, उत्तर प्रदेश।
हरवंश राय, हेड कांस्टेबल ड्राइवर, उत्तर प्रदेश।
प्रेम नारायण शर्मा, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश
सर्वेश कुमार, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश
भरत पांडे, हेड कांस्टेबल (सीपी), उत्तर प्रदेश
चन्द्रदेव, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश
हरि गोविंद सिंह, उप निरीक्षक (एपी), उत्तर प्रदेश
जसवीर सिंह, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश
सुभाष सिंह, निरीक्षक (एमटी), उत्तर प्रदेश
भवानीदीन, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश
मोहन गोपाल उपाध्याय, हेड कांस्टेबल ड्राइवर
राज कुमार उपाध्याय, हेड कांस्टेबल डीआरजेवर, उत्तर प्रदेश।
अनिल कुमार सिंह, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
संजीव कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर (सीपी), उत्तर प्रदेश।
शशिधर, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
चन्द्रपाल सिंह, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
लालता प्रसाद मिश्रा, हेड कांस्टेबल डीआरजेवर, उत्तर प्रदेश।
मु यजीउद्दीन खान, हेड कांस्टेबल डीआरजेवर, उत्तर प्रदेश।
नन्द लाल, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश।
राजेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल (पीएसी)
सादिक अली, कंपनी कमांडर, उत्तर प्रदेश।
संतकृपाल पांडे, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
संतोष कुमार यादव, उप निरीक्षक (एपी), उत्तर प्रदेश।
सतीश कुमार यादव, उप निरीक्षक (एपी), उत्तर प्रदेश।
शिव नंदन सिंह, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश।
सुभाष यादव, उप निरीक्षक (एपी), उत्तर प्रदेश।
हरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक (एपी), उत्तर प्रदेश।
चन्द्र शेखर जोशी, उप निरीक्षक (एपी), उत्तर प्रदेश।
कमलेश, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
अशोक पाल, हेड कांस्टेबल ड्राइवर, उत्तर प्रदेश।
दुलचंद सिंह यादव, उप निरीक्षक (एमटी), उत्तर प्रदेश।
धर्मपाल, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
हरेन्द्र पाल, आरक्षी निरीक्षक, उत्तर प्रदेश।
जय सिंह यादव, प्लाटून कमांडर, उत्तर प्रदेश।
शिव रतन सिंह, हेड कांस्टेबल (एमटी), उत्तर प्रदेश।
सुरेंद्र सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक लेखा, उत्तर प्रदेश।
नीलिमा सक्सेना, उप पुलिस अधीक्षक (लिपिक),
मोरिनी माथुर, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
रामकरन, निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
एसएचआरजे इंद्रदेव, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
जरीना बेगम, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
खीम सिंह जलाल, इंस्पेक्टर (सीपी), उत्तर प्रदेश।
हरि चरण लाल, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
शिव शंकर, हेड कांस्टेबल (एपी), उत्तर प्रदेश।
भगवान सिंह पुंडीर, उप निरीक्षक (सीपी), उत्तर प्रदेश।
श्रद्धानन्द तिवारी, निरीक्षक (लेखा), उत्तर प्रदेश।
सुशील कुमार शर्मा, निरीक्षक (लेखा), उत्तर प्रदेश।
राजकुमार सिंह, निरीक्षक (लिपिक), उत्तर प्रदेश।
भूलन राम सरोज, हेड कांस्टेबल (एपी), उत्तर प्रदेश।
अनिल कुमार वाल्टर, रेडियो उपनिरीक्षक, उत्तर प्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button