उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

खाना बनाने आई थी कुक, युवक की नीयत बिगड़ी, दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

देवरिया: देवरिया जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक घर में खाना बनाने गई महिला के साथ 2 लोगों ने रेप किया। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला भलुअनी उपनगर के नंदा नगर वार्ड का है। जहां बलिया जिले रेवती थाना क्षेत्र स्थित झरकहा गांव का रूपेश सिंह किराए पर रहता है। वह मछली का व्यवसाय करता है। पीड़िता उसी के घर खाना बनाने का कार्य करती है। मंगलवार की शाम वह खाना बनाने गई तो रूपेश की नीयत डोल गई। वह जोर जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच भलुअनी का ही रहने वाला उसका दोस्त अभिमन्यु सिंह भी पहुंच गया। दोनों ने महिला के साथ रेप कर दिया। किसी तरह वहां से भागकर महिला घर पहुंची और बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी थाने में दी। नामजद तहरीर मिलने के बाद थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने सबसे पहले दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button