उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

कानपुर: हॉस्टल मैनेजर ने NEET की तैयारी कर रही छात्रा का नहाते हुए बनाया वीडियो, दी वायरल करने की धमकी, कहा- मेरे साथ…

कानपुर : रावतपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल के मैनेजर व कर्मचारी की घिनौनी करतूत सामने आई है. आरोप है कि हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाया और संबंध बनाने का दबाव डाला. छात्रा तैयार नहीं हुई तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये वसूल लिए. इसके बाद भी आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

बताया गया कि कानपुर देहात की रहने वाली एक युवती रावतपुर थाना क्षेत्र के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करती है. छात्रा का आरोप है कि बीते 5 अप्रैल को बाथरूम में नहाते समय हॉस्टल के मैनेजर व एक अन्य कर्मचारी ने चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में दोनों शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे. साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 60 हजार रुपये भी लिए.

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. साथ ही छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है. हॉस्टल की अन्य छात्राओं से बातचीत और साक्ष्य संकलन के लिए महिला दारोगा को भेजा जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button