देश

पाकिस्तान, कश्मीर, चीन… सबके लिए नेहरू जिम्मेदार, थरूर जी कोई एक शब्द है क्या?

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) अंग्रेजी की अपनी शब्दावली के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर कुछ ऐसे नए शब्द बोल देते हैं, जिनको समझने में अच्छे-अच्छे लोग डिक्शनरी खोजने में मजबूर हो जाते हैं। थरूर ने ट्विटर पर फिर एक ऐसा ही शब्द शेयर किया है। ये शब्द उन्होंने बीजेपी के नेहरू को लेकर किए जाने वाले आरोपों को लेकर किया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनसे निवेदन किया था कि बीजेपी हर सवाल के जवाब में नेहरू को ले आती है, ऐसे में आप उनके लिए क्या शब्द देना चाहेंगे।

ट्विटर पर यूजर ने शशि थरूर से पूछा था शब्द
सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का ये जवाब काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ट्विटर पर अनु मित्तल नाम की सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा’ पिछले 9 साल में पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दा, चाइना मुद्दा, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, महंगाई और अडानी मुद्दे सबका जवाब ‘नेहरू’ होता है। शशि थरूर आप इस नेहरू जुनून के लिए कोई शब्द देना चाहेंगे।’ इसके जवाब में शशि थरूर ने लिखा- ‘Malfeasance’। आपको बता दें इस शब्द का अर्थ बुरा आचरण करने वाले के लिए जाता है। लेकिन आमतौर पर इस शब्द का बोलचाल में कम ही इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से शशि थरूर का ये जवाब फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button