ऑस्ट्रेलिया की कमाल-धमाल जोड़ी, पति के बाद अब पत्नी IPL में मचाएगी धूम

मुंबई: वीमेंस प्रीमियर लीग का पहले सीजन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 5 टीमें भाग लेंगी। वहीं इस रोचक टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग का भी ऑक्शन हो रहा है। 13 फरवरी सोमवार को मुंबई में इस रोचक टूर्नामेंट की नीलामी की जा रही है। जिसमें कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही हैं। इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज तर्रार गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हेली पर भी ऑक्शन के दौरान पैसों की बारिश हुई है। उनको यूपी वॉरियर्स ने 70 लाख रूपये की रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। अब वह भी स्टार्क की तरह वीमेंस आईपीएल में अपना कहर बरपाते हुए नजर आएंगी।
32 वर्षीय एलिसा हेली 2010 से ऑस्ट्रेलिया के लिए T20 क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने अब तक खेले गए कुल 137 T20 मुकाबलों में 23.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2355 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इस प्रारूप में नाबाद 148 रन रहा है। बहरहाल, अब आगामी महिला आईपीएल में उनकी टीम को हेली से कुछ इस तरह के प्रदर्शन की ही उम्मीद होगी।
इसके अलावा बात करें वीमेंस आईपीएल की तो, 4 मार्च 2023 से इस दिलचस्प लीग का आगाज होने जा रहा है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स हिस्सा लेंगी।