मुख्य समाचार
शादी से चंद घंटे पहले कियारा का वीडियो वायरल, दुल्हन अवतार में देख लोग बोले- बेकार लग रही!

बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सारी तैयारियां हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यु पर मेहमान पहुंच चुके हैं। हल्दी से लेकर संगीत और मेहंदी सेरेमनी जैसे फंक्शन हो रहे हैं। इन सबके बीच कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो शादी से चंद घंटे पहले सामने आया है। इसमें कियारा लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और फोटोशूट करा रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कियारा की शादी का नहीं है। आइये आपको बताते हैं, इस वीडियो की सच्चाई।
इस वीडियो में Kiara Advani लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। हाथ में कलीरा और मेहंदी लगाए कियारा दुल्हन वाले अवतार में हैं। हालांकि, ये वीडियो उनकी शादी का नहीं है, बल्कि ये एक विज्ञापन से जुड़ा पुराना वीडियो है।