उत्तराखण्डराज्य

अल्मोड़ा में दूध की डेयरी में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे, समान जलकर राख

अल्मोड़ा। नगर की एलआर साह रोड स्थित एक डेयरी शॉप में गैस पाइप फटने से आग धधक गई। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक एलआरसाह मार्ग पर प्रसिद्ध गोपाल डेयरी में कर्मचारी सुबह के समय दूध गर्म कर रहे थे। इस दौरान गैस का पाइप फट गया। पाइप फटते ही लकड़ी से बनी दुकान में आग धधक गई। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि सूचना के तत्काल बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंच गए थे।

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इससे आसपास के घर व दुकानें बाल-बाल बच गए। वहीं, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button