खेल
आखिर क्यों गेंद सही से नहीं कर पाए थ्रो? बवाल मचने पर डेविड वॉर्नर ने बनाया यह बहाना!

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते मंगलवार 11 अप्रैल को आईपीएल 2023 का एक और थ्रिलर मुकाबला खेला गया। मैच की आखिरी गेंद तक मैच किसी के भी पक्ष में जा सकता था। ऐसे में इस मुकाबले पर किस्मत मुंबई इंडियंस की लिखी थी। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी। टिम डेविड ने गेंद को गैप में खेलकर दो रन भागे और एमआई को मुकाबला जिता दिया।
हालांकि 2 रन की कॉल काफी टाइट थी। अगर थ्रो थोड़ा सटीक होता तो हमे आईपीएल 2023 का पहला सुपर ओवर देखने को मिल सकता था। बता दें कि थ्रो कप्तान डेविड वॉर्नर ने किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की लगातार चौथी हार थी। वह अभी तक आईपीएल 2023 में अपना एक भी मुकाबला नहीं जीत पाए हैं। ऐसे में वॉर्नर ने मैच के बाद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने आखिर क्यों गेंद को इतना ऊपर फेंका था।
डेविड वॉर्नर ने किया बड़ा खुलासा
दरअसल, मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत थी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आखिरी ओवर एनरिक नॉर्खिया डाल रहे थे। नॉर्खिया ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया ओर तेज गति से सारी गेंदें यॉर्कर लेंथ पर राखी, जिसका नतीजा यह हुआ कि मुंबई को ओवर की आखिरी गेंद पर भी 2 रन की दरकार थी। इस बात का तो सबको अंदाजा था कि बल्लेबाज किसी भी कीमत पर 2 रन भागेंगे। ऐसे में स्ट्राइक पर मौजूद टिम डेविड ने एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ शॉट खेला।

उधर तैनात डेविड वॉर्नर ने कीपर साइड पर थ्रो तो किया लेकिन उन्होंने गेंद को काफी ऊंचा फेंका जिसको पकड़ कर स्टंप में लगाने पर टाइम लग गया और दिल्ली मैच हार गई। वहीं मैच के बाद वॉर्नर ने अपने अजीबोगरीब थ्रो को लेकर कहा, ‘ टिम डेविड थ्रो की साइड पर भाग रहे थे, बस इसलिए मैंने गेंद को स्टंप हाइट पर रखने की कोशिश की।’ गौरतलब है कि ऐसा करने में कप्तान वॉर्नर पूरी तरह से असफल रहे।इसके अलावा बात करें मैच की तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के सामने अरुण जेटली स्टेडियम में 173 रन का टारगेट रखा था। इस टारगेट को रोहित सेना ने बिना कोई गेंद शेष रहे 6 विकेट से जीत लिया।