मुख्य समाचार

वरुण धवन के बाद बोनी कपूर और गिगी हदीद की तस्वीर लोगों को नहीं हुई हजम, कमर में हाथ देख भड़की पब्लिक

हाल में ही मुंबई में हुए अंबानी परिवार के कार्यक्रम में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा। यहां शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान से लेकर तमाम स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सभी स्टार्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस भी दी। लेकिन कुछ स्टार्स की जब इनसाइड तस्वीरें और वीडियो आई तो लोगों ने कोसना शुरू कर दिया। जैसे वरुण धवन का अमेरिकी फैशन मॉडल गिगी हदीद के साथ डांस करना भारी पड़ा था। लोगों ने दोनों के डांस वीडियो को देख आरोप लगाया कि एक्टर ने मॉडल को गलत तरह से छुआ और किस किया। ये मामला इतना बढ़ गया था कि वरुण धवन और गिगी हदीद को रिएक्ट करना पड़ गया था। मगर ट्रोल्स की बेहुदा बातें यहीं नहीं रूकी। उन्होंने गिगी हदीद और बोनी कपूर की तस्वीर पर भी ओछी बातें करना शुरू कर दिया।


जी हां, Nita Mukesh Ambani Cultural Centre में बोनी कपूर (Boney Kapoor) भी बेटी जान्हवी कपूर और उनके रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंचे थे। अब इस कार्यक्रम की इनसाइड फोटो सामने आई। जिसमें निर्माता बोनी कपूर गिगी हदीद के साथ पोज देते दिख रहे हैं। मगर इस तस्वीर में भी ट्रोल्स ने कमी निकाल कर बातें करना शुरू कर दिया।

बोनी कपूर और गिगी हदीद की तस्वीर

इंस्टाग्राम पर सामने आई इस तस्वीर में बोनी कपूर ने गिगी हदीद (Gigi Hadid) के कमर पर हाथ रखा है। ये बहुत ही कैजुअल फोटो है मगर ट्रोलर्स को ये पोज हजम नहीं हुआ और उन्होंने निर्माता को लेकर ओछी बातें करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसे बेमेल और गलत तरह से छूना बताया। वहीं कुछ ने इतने वाहियात कमेंट्स लिखे जिन्हें यहां लिखना भी उचित नहीं होगा।

वरुण धवन और गिगी हदीद को भी किया था ट्रोल

बता दें इससे पहले गिगी हदीद और वरुण धवन के वीडियो को लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। वीडियो में वरुण धवन मॉडल को गोद में उठाकर डांस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उन्हें गालों पर चूमा था। जो कि डांस का हिस्सा था। लेकिन लोगों ने इस वीडियो पर बेहद आपत्तिजनक कमेंट्स किए जिसे पढ़कर एक्टर भी आहात हुए। वरुण धवन ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि वह सब प्लान था आप कोई और मुद्दा ढूंढिए।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button