खेल

विमेंस प्रीमियर लीग जीतने के बाद मुंबई इंडियंस पर धनवर्षा, जानिए किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स (DC vs MI) को 7 विकेट से हराकर विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स का सपना तोड़ा। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम 131 रन ही बना सकी। मुंबई ने आखिरी ओवर में नैट सीवर ब्रंट की फिफ्टी की मदद से लक्ष्य को 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

किन-किन खिलाड़ियों को मिले अवॉर्ड

मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज को दो बड़े अवॉर्ड मिले। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए उन्हें पर्पल कैप मिला। इसके साथ ही वह विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी रहीं। टूर्नामेंट में 16 विकेट लेने के साथ ही हेली ने 271 रन भी बनाए। वह नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड थी। मुंबई ने दूसरे राउंड में बेस प्राइस पर हेली को अपने साथ जोड़ा था। हेली को प्राइज मनी के रूप में कुल 10 लाख रुपये मिले।

विजेता टीम को 6 करोड़

मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने पर प्राइज मनी के रूप में 6 करोड़ रुपये मिले। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इससे आधी राशि यानी 3 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ा। सबसे ज्यादा रन बनाने पर ऑरेंज कैप जीतने वाली दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग को भी लाख रुपये मिले।

WPL में किसी मिला कौन सा अवॉर्ड और प्राइज मनी

विजेता: मुंबई इंडियंस- 6 करोड़ रुपये
उपविजेता: दिल्ली कैपिटल्स- 3 करोड़ रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: हेली मैथ्यूज- 5 लाख रुपये
ऑरेंज कैप: मेग लैनिंग- 5 लाख रुपये
पर्पल कैप: हेली मैथ्यूज- 5 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड: हरमनप्रीत कौर- 5 लाख रुपये
फेयरप्ले अवॉर्ड: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: यास्तिका भाटिया- 5 लाख रुपये
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: सोफी डिवाइन- 5 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल): नताली सीवर ब्रंट- 2.5 लाख रुपये
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच: राधा यादव- 1 लाख रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button