खेल

चीन में गजब तमाशा! रातों रात गायब हो रहे अरबपति, अब तक इतने हो चुके लापता, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: सस्ते सामान और कोरोना से पूरी दुनिया में चर्चा में रहने वाला चीन में अब एक और वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। चीन (China) में अरबपति लगातार गायब हो रहे हैं। चीन में शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के बाद रातोंरात गायब होने की घटनाएं आम हो गई हैं। जिसने भी चीनी सरकार की आलोचना की उसे गायब कर दिया गया या जेल भेज दिया गया। चीन में गायब होने वालों की लिस्ट में उद्योगपति, कारोबारी, अभिनेत्री पत्रकार सभी शामिल हैं। जैक मा से पहले साल 2018 में गायब हुए लोगों की लिस्ट देखकर आप हैरान रह जाएंगे। पहले अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा (Jack Ma) अचानक गायब हो गए थे। अब एक और बड़े इंवेस्टमेंट बैंकर के लापता होने से हंगामा मचा हुआ है। बाओ फैन (Bao Fan) चीन के सबसे बड़े इंवेस्टमेंट बैंकों में से एक हैं।


बाओ फैन गायब हो गए हैं। 52 साल के बाओ पिछले कई दिनों से लापता हैं। उनकी कंपनी रेनसॉ ने हॉन्गकॉन्ग स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी थी। कंपनी के मुताबिक, काफी कोशिशों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कंपनी के मुताबिक 52 साल के बाओ पिछले कई दिनों से गायब हैं। इस खबर के आते ही कंपनी के शेयर 50 फीसदी तक गिर गए थे। चीन में साल 2021 के आखिरी महीनों से एंटी करप्शन की जांच चल रही है। इससे चीन के 60 लाख करोड़ डॉलर के वित्तीय सेक्टर को तगड़ा झटका लगा है। बाओ ऐसे समय में गायब हुए हैं।

चीन में बड़े उद्योगपति गायब क्यों हो रहे

चीन में अरबपतियों के गायब होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। जो भी चीनी सरकार की आलोचना करता है वह गायब हो जाता है। पिछले दिनों की घटनाओं को देखें तो रेन झिकियांग ने कथित तौर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग की आलोचना की थी। इसके कुछ दिन बाद रेन गायब हो गए थे। उन्हें बाद में 18 साल की सजा सुनाई गई। साल 2015 में समूह फोसुन इंटरनेशनल के अध्यक्ष अरबपति गुओ गुआंगचांग भी ऐसे ही लापता हो गये थे। उन्हें चीन का वारेन बफेट कहा जाता है। जैक मा ने भी चीनी सरकार की कारोबार में अड़ंगा लगाने की बात कही थी। जैक मा की ओर से चीनी सरकार की खुलेआम आलोचना के बाद वो भी गायब हो गए थे। चीन की सख्त करप्शन नीति से बिजनसमैन डरे हुए हैं। बाओ की कंपनी के प्रेसिडेंट कोंग लिन पर भी करप्शन के आरोप लगे थे। उनसे पूछताछ चल रही थी। बाओ फैन की बात करें तो वह चीन के बड़े इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। उन्होंने साल 2005 में चाइन रेनसॉ की शुरुआत की थी।

शी जिनपिंग चला रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान

साल 2012 में सत्ता में आने के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया है। इससे चीन में दहशत है। इस अभियान में अब तक लाखों लोगों की जांच की जा चुकी है। सेना के जवान, अधिकारी, सरकारी विभागों के कर्मचारी और बिजनसमैन सभी को सजा दी गई है। चीन ने 2017 तक भ्रष्टाचार के लिए 210,000 अधिकारियों को दंडित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button