खेल

रिटेल स्टोर के लिए धड़ाधड़ हायरिंग कर रहा ऐपल, इस तरह आपको भी मिल सकता है मौका

नई दिल्ली: ऐपल ने भारत में अपने रिटेल स्टोर के लिए एम्पलॉयी की भर्ती शुरू कर दी है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक कंपनी कई सारे पदों पर भर्ती करने पर विचार कर रही है। कंपनी ने बिजनेस एक्सपर्ट, जीनियस ऑपरेशंस एक्सपर्ट और तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत बताई है। कंपनी की वेबसाइट पर शनिवार को मुंबई और दिल्ली के लिए रिटेल जॉब भी पोस्ट किए गए थे। कंपनी की योजना दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन बाजारों में से एक भारत में फीजिकल रिटेल लोकेशन सेट अप करने की है। कंपनी 2020 में ही डायरेक्ट सेल्स ऑनलाइन की शुरुआत कर चुकी है लेकिन फिजिकल स्टोर की उसकी योजना अब तक साकार नहीं हो पाई है। इससे पहले उसने भारत में iPhone 14 की कुछ नई सीरिज मॉडलों की मैन्युफैक्चरिंग करने की घोषणा की थी।

देश में Tata Group भी बेचेगा आईफोन

देश का दिग्गज कारोबारी घराना टाटा ग्रुप (Tata Group) अब आईफोन (iPhone) बेचेगा। आपको जल्द ही टाटा ग्रुप के रिटेल स्टोर्स में आईफोन (iPhone) मिलेंगे। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इंफिनिटी रिटेल (Infinity Retail) पूरे देश में 100 रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है। इन स्टोर्स में सिर्फ एपल के प्रोडक्ट्स (Apple products) ही बेचे जाएंगे। मामले से जुड़े दो लोगों ने बीते दिनों इकनॉमिक टाइम्स को यह जानकारी दी। टाटा ग्रुप नवंबर में आइफोन मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन (Wistron) की भारत में स्थित एकमात्र फैक्ट्री को 5,000 करोड़ रुपये में खरीदने की बातचीत कर रहा था। अगर यह कर्नाटक में स्थिति इस फैक्ट्री को खरीदने के सौदे में विफल रहता है, तो टाटा ताइवान की विस्ट्रॉन के साथ जॉइंट वेंचर कर सकता है।

60 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

एप्पल (Apple) भारत में जल्द ही अबतक का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (iphone Manufacturing Unit) खोलने जा रही है। इस बात की जानकारी केंद्रीय दूरसंचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल का सबसे बड़ा कारखाना (iphone Manufacturing Unit) बेंगलुरु में होसुर के पास स्थापित किया जा रहा है। इस कारखाने में करीब 60,000 लोग काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button