‘असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए बल्कि…’, जेनिफर मिस्त्री बोलीं- माफी तो मांगनी पड़ेगी!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘रोशन भाभी’ उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो के प्रड्यूसर असित मोदी और अन्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। एक बार फिर ‘रोशन भाभी’ ने अपनी शिकायत को मीडिया के सामने रखा कि उन्हें लेकर तरह-तरह के गॉसिप्स किए जा रहे हैं जो कि सरासर गलत हैं। साथ ही उन्होंने अब ये भी साफ किया है कि असित मोदी ने उनका यौन शोषण नहीं किया बल्कि मौखिक रूप से परेशान किया। बता दें हाल में ही जेनिफर मिस्त्री ने 15 साल बाद शो छोड़ने का ऐलान किया और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए थे।
‘असित मोदी ने मेरे साथ यौन संबंध नहीं बनाए, फालतू की बात न करें’
जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि ‘जब मैंने मीडिया के सामने आकर सच बताया तो इन्होंने मुझ पर प्रोफेशनल न होने के आरोप लगाए। मैं ये भी साफ कर दूं कि कुछ लोग फालतू की बातें कर रहे हैं कि असित जी ने मेरे साथ यौन संबंध बनाए, ऐसा नहीं है। उन्होंने सिर्फ वरबली चीजें बोली हैं। हाथ जोड़ती हूं कि बेमतलब की बातों को तूल न दें और किसी की भी गरिमा को ठेस न पहुंचाए।’




