उत्तर प्रदेश

Banda-178 पंचायत सहायको को उनके पद से हटाए जाने हेतु प्रथम नोटिस दिए जाने के सचिवों को निर्देश।

डी एम बांदा की समीक्षा बैठक,तहसीलो पर ई खसरा सर्वे के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे पंचायत सहायक।

सर्वेक्षण में लगे 8 विकास खण्ड में 221 के सापेक्ष 43 पंचायत सहायक ही प्रशिक्षण में उपस्थित।

पंचायत सहायकों की लापरवाही से पड़ताल अधर में,ई खसरा पड़ताल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में।

ब्यूरो बांदा-एन.के.मिश्र 

बांदा – ई खसरा पड़ताल का कार्य प्रदेश के समस्त जनपदो में गतिमान है तथा ई खसरा पड़ताल का कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित हैं, ई खसरा पड़ताल की साप्ताहिक समीक्षा मुख्य सचिव द्वारा की जाती हैं। शासनादेश कृषि अनुभाग-5 लखनऊ में यह निर्देश दिये गये थे कि दिनांक 15.02.2024 तक ई खसरा पडताल का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। ई खसरा पड़ताल के लिए सर्वेयर की नियुक्ति लेखपाल, कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों तथा पंचायत सहायको से कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

नियुक्त सर्वेयरों में सभी लेखपालों एवं कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है,किन्तु पंचायत सहायको द्वारा ई खसरा पडताल का कार्य प्रारम्भ नही किया गया।

श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी बांदा द्वारा दिनांक 31.01.2024 को आयोजित समीक्षा बैठक में पंचायत सहायको द्वारा प्रतिभाग न किये जाने एवं कार्य प्रारम्भ न किये जाने के कारण गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुये सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। वेद प्रकाश मौर्य मुख्य विकास अधिकारी बांदा द्वारा भी पंचायत सहायकों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग न करने तथा सर्वे का कार्य न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। जिसके क्रम में अजय आनन्द सरोज जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा द्वारा पत्र के माध्यम से आज दिनांक 01.02.2024 को अपने से सम्बन्धित तहसीलो पर ई खसरा सर्वे के प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था तथा कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी से दूरभाष पर समस्त सम्बन्धित पंचायत सहायको को प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होने के लिए सूचित किया गया,किन्तु जनपद के समस्त 8 विकास खण्डों से सर्वेक्षण में लगे 221 के सापेक्ष मात्र 43 पंचायत सहायक ही प्रशिक्षण हेतु उपस्थित हुए। शेष 178 पंचायत सहायको को उनके पद से हटाए जाने हेतु प्रथम नोटिस निर्गत किये जाने हेतु समस्त सचिवों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button