उत्तर प्रदेशराजनीति

Banda- मुखिया अखिलेश सिंह (राष्ट्रवादी पार्टी) के साथ प्रांतीय पदाधिकारियों का प्रथम नगर आगमन।

नगर से तहसील स्तर में भी राजनैतिक दल का गठन किया जाए:- राष्ट्रीय अध्यक्ष।

ब्यूरो एन के मिश्र 

बांदा। राष्ट्रवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश सिंह एवं प्रांत पदाधिकारियों का प्रथम नगर आगमन में जिले के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। शहर के नरैनी रोड स्थित एक हाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा से कहा की नगर से तहसील स्तर में राजनैतिक दल का गठन किया जाए। इसके अलावा राष्ट्रवादी पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं को करना होगा। जिससे की दल को मजबूती प्रदान हो सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश सचिव प्रेम कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष तिलकराम यादव, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, पूनम नारायण प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा का माल्यार्पण कर पदाधिकारियों ने स्वागत किया।सत्यम मिश्रा  अध्यक्ष युवा मोर्चा ,महेश कुमार  जिला अध्यक्ष गौ रक्षा समिति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button