उत्तर प्रदेशसामाजिक

Banda – संगठन की निष्पक्ष कार्यशैली/उद्देश्य से प्राभावित गणमान्य,स्वेच्छा से संस्था के बने सक्रिय सदस्य:- ललित विश्वकर्मा (प्रमुख महासचिव)

संयोजक और प्रमुख महासचिव बोले,हर वर्ग बुंदेलखंड पृथक राज्य के पक्षधर।   

Banda – जोगेंद्र प्रसाद(मंडल उपाध्यक्ष), रामफल सिंह (जिला सचिव,विधि प्रकोष्ठ), कमलेश श्रीवास्तव का (जिला उपाध्यक्ष)पद पर मनोनयन।

संयोजक और प्रमुख महासचिव बोले,हर वर्ग बुंदेलखंड पृथक राज्य के पक्षधर।   

ब्यूरो एन के मिश्र 

बांदा- आज दिनांक को कचेहरी परीसर स्थित बुंदेलखंड पृथक राज्य निर्माण संघर्ष समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संयोजक रमेशचंद्र दुबे ने करते हुए मंडल उपाध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारियों का मनोनयन कर नियुक्त किए गए। संयोजक ने कहा की बड़ी खुशी की बात है की बुंदेली अलग राज्य की लड़ाई में विभिन्न वर्गो के लोग जुड़ रहे है।

प्रमुख महासचिव ललित विश्वकर्मा ने बताया की मंडल उपाध्यक्ष का दायित्व आवास विकास के जोगेंद्र प्रसाद को सौंपा है। स्वराज कालोनी के विधि प्रकोष्ठ के जिला सचिव रामफल सिंह तथा कटरा के करबला निवासी कमलेश श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव विश्वकर्मा ने कहा अराजनैतिक इस संस्था में संगठन के मुखिया की नेक दिली और निष्पक्ष कार्यशैली और नम्रता के बर्ताव से गांव और कस्बे के वाशिंदे भी संस्था की सक्रिय सदस्यता स्वेच्छा से ले रहे है। नवीन नियुक्ति से संस्था के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। जिलाध्यक्ष धनेशा ने कहा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किसी मृदुभाषी और सुयोग्य को बनाया जायेगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श हुआ है। इस मौके में शिवदयाल सिंह, लल्लू पटेल, राकेश चंदेल,केडी मिश्रा, विपिन शर्मा,अरविंद यादव, अवध नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button