देश

जरा संभलकर! शिमला-मसूरी से भी ज्यादा ठंडी दिल्ली, IMD ने इन राज्यों में जारी किया सर्दी का अलर्ट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरगंज इलाके में आज तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। वहीं आईएमडी ने उत्तर भारत में अगले दो दिन में 2 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। ठंड के साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिलेगा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं कई जगहों पर स्कूलों को बंद किया गया है।

राजधानी दिल्ली में रेकॉर्ड ठंड

दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए गुरुवार और शुक्रवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों में उत्तर भारत से शीतलहर का प्रकोप खत्म हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button