खेल

सुपरटेक पर बड़ा एक्शन, ग्रुप के चेयरमैन को 2 घंटे तक हिरासत में रखा, जानिए क्यों हुआ एक्शन

नई दिल्ली: सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। सोमवार को सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को करीब दो घंटे के लिए हिरासत में ले लिया गया। एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने उन्हें सोमवार मीटिंग के लिए बुलाया था। रेरा की आरसी वसूली मामले में करीब एक घंटे तक सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा के साथ मीटिंग की। एसडीएम ने बताया कि सुपरटेक ग्रुप आरसी वसूली के तहत एक करोड़ रुपये पिछले दिनों जमा करा चुका है और 7 करोड़ रुपये अगले 10 दिन में जमा कराने का शेड्यूल देगा।


जिसमे 2 करोड़ रुपये अगले 10 दिन में जमा कराएगा और 5 करोड़ रुपये शेड्यूल व सेटलमेंट सुपरटेक ग्रुप की ओर से दिया जाएगा। दरअसल आरसी वसूली को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस लिस्ट में 101 बिल्डर्स शामिल हैं, उनके पांच अरब रुपये की वसूली करनी है। इसी अभियान के तहत सुपरटेक पर एक्शन लिया गया है।


जिसमे 2 करोड़ रुपये अगले 10 दिन में जमा कराएगा और 5 करोड़ रुपये शेड्यूल व सेटलमेंट सुपरटेक ग्रुप की ओर से दिया जाएगा। भुगतान के लिए समझौते के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सुपरटेक को झटके लग चुका है। आपको याद दिला दें कि जब अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के ट्विन टावर को ध्वस्त करने का आदेश दिया था उस वक्त भी सुपरटेक को बड़ा झटका लगा था। सुपरटेक के ट्विन टावर के ध्वस्त होने की खबर ने देश-दुनिया में हलचल मचा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button