उत्तर प्रदेशमुख्य समाचारराज्य

Breaking news : सीएम योगी बोले- 2024 में नहीं बल्कि 2032 में भी सपा सत्ता में नहीं आएगी, आपके रिहर्सल मे कमी रह गयी

लखनऊ। UP Assembly Monsoon Session 2023। UP Live News Update। उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम द‍िन है। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल को संबोधित किया और जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। वहीं, ज्ञानवापी पर‍िसर में आज सर्वे का आठवां द‍िन है। उत्तर प्रदेश के पल-पल के अपडेट के ल‍िए जुड़े रहें जागरण के साथ।

रामपुर: बालिका से छेड़छाड़ के दोषी को कोर्ट ने सुनाई तीन साल कैद की सजा

रामपुर: अदालत ने बालिका से छेड़छाड़ में दोषी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। 25 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है। घटना दो साल पहले मिलक कोतवाली क्षेत्र में हुई थी।

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर में उर्स एवं अन्य धार्मिक कार्य करने की मांग की सुनवाई टली

ज्ञानवापी परिसर में कब्रों का जिक्र करते हुए उर्स एवं अन्य धार्मिक कार्य करने की मांग को लेकर लोहता के मुख्तार अहमद अंसारी के लंबित वाद की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। सुनवाई के लिए अगली तिथि 25 अगस्त तय की गई है। इस मामले में पक्षकारों का जवाब दाखिल करने का अवसर समाप्त करने की मांग वादी पक्ष की ओर से की गई है।

फर्रुखाबाद: लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

संकिसा में देर रात गांव हमीरखेड़ा के पास संकिसा, मोहम्दाबाद रोड पर लोडर व बाइक में सीधी भिंड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार 25 वर्षीय ऋषभ यादव की मौत हो गई और पीछे बैठा साथी विनय जाटव गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार थाना मऊ दरवाजा के गांव हरसिंहपुर गोवा के है। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। गम्भीर रूप से घायल विनय जाटव को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक ऋषभ का शव फतेहगढ़ स्थित मर्च्युरी में रखवा दिया है।

कानपुर देहात: तालाब में मिला पूर्व प्रधान के भाई का शव

सिकंदरा महटौली गांव निवासी पूर्व प्रधान के भाई का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही तालाब में उतराता मिला। स्वजन उसकी तलाश कर रहे ते। शव देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद स्वजन पहुंच गए। बेटे का शव देख परिवार के सभी लोग बदहवास हो गए। मृतक के भाई व अन्य परिवारीजन ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

चित्रकूट: छत से गिर कर राजगीर मिस्त्री की मौत

मऊ थाना के धवाड़ा मजरा ढ़ढवाड़ के 40 वर्षीय अशाेक कुमार निषाद गुरुवार रात को खाना खाने के बाद छत पर सो रहे थे। बाथरूम करने के लिए उठा तो अंधेरा होने में छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में मौत हो गई।

चित्रकूट: हाईवे किनारे मिला युवती का शव

कर्वी कोतवाली क्षेत्र में ब्यूर गांव के पास झांसी-मीरजापुर हाईवे किनारे नाले में शुक्रवार को अपराह्न करीब ढई बजे युवती का अर्धनग्न शव मिला है। हालांकि अभी उसकी पहचान नहीं हुआ है। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

फतेहपुर में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

फतेहपुर के औंग क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रहने वाले जयचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री उर्मिला देवी का शव निजी नलकूप के पास स्थित लसोहरा के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मां सुबोधिन ने बताया कि गुरुवार को देर शाम पुत्री खेत में रुक गई थी जबकि वह घर चली आई थी। देर रात तक पुत्री घर नहीं लौटी तो वह खोजबीन करती रही। शुक्रवार सुबह पुत्री का शव फंदे से लटकता मिला। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्वजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अनुमान है कि कामकाज को लेकर स्वजन ने किशोरी को डांट दिया जिससे क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

अख‍िलेश यादव ने सदन में सीएम योगी पर दागे सवाल

अख‍िलेश यादव ने सीएम योगी से पूछा, मल्‍टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्‍टम कहां है, फ्रेट कॉरिडोर कहां है। अगर यह आपने बनाया है तो यह गोरखपुर होकर क्‍यों नहीं जा रहा है।
यह सब पिछली सरकारों का बनाया गया है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, चैरिटी बिगिन्‍स एट होम, नेता सदन आपने अंग्रेजी अखबार को इंटरव्‍यू दिया है।
गोरखपुर की कोई ऐसी गली बता दें जहां पानी न भरता हो। साढे छह से सीएम हैं लेकिन आप अपने क्षेत्र में जलभराव नहीं ठीक करा पा रहे हैं।

सदन में अख‍िलेश यादव के आरोपों का जवाब देंगे मुख्‍यमंत्री योगी

विधानसभा में नेता विपक्ष अखिलेश यादव बोल रहें हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ सदन में  मौजूद  हैं। मुख्‍यमंत्री कुछ देर में नेता विपक्ष के आरोपों का जवाब देंगे।

यूपी व‍िधानसभ के मानसून सत्र की लाइव कार्यवाही यहां देखें

सदन में अख‍िलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

बदायूं: हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को पाकिस्तान से मिली धमकी

जामा मस्जिद की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका दायर करने वाले
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल को पाकिस्तान से धमकी मिली है। शुक्रवार सुबह उनके मोबाइल पर वायस काल आई। काल करने वाला बोल रहा था मामू मुझे पहचान लो मैं आ रहा हूं।

कौशांबी: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर दिलशाद गिरफ्तार

कौशांबी में पशु तस्करों से कौशांबी पुलिस का हफ्ते भर के बीच गुरुवार रात तीसरी बार आमना सामना हुआ। इस बार पुलिस की गोली लगने से चर्चित पशु तस्कर दिलशाद घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों तरफ से की गई फायरिंग में किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।

11 Aug 202312:50:50 PM

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की रैली में ट्रैक्टर के साथ नजर आया बुलडोजर

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर यात्रा के लिए राजकीय मैदान में पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर के साथ बुलडोजर भी रहा मौजूद।

मुजफनगर: बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के पीनना गांव के पास रोडवेज बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हादसे में मारे गए व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

अख‍िलेश ने सदन में योगी सरकार की एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, पहले वे (बीजेपी सरकार) खुद को चाल, चरित्र और चेहरा से पहचानते थे, लेकिन अब वे नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से पहचाने जाते हैं. …किसानों की मदद के बिना और कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था कैसे संभव है।

पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपित लुधियाना में गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, वाराणसी : सगड़ी के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित अरविंद कश्यप उर्फ पिंटू निवासी कसरावल थाना मेंहनजर आजमगढ़ को एसटीएफ ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। बसपा के नेता रहे सर्वेश सिंह सीपू की हत्या वर्ष 2013 में 19 जुलाई को की गई थी। उक्त प्रकरण में वर्ष 2022 में 16 मार्च को हत्यारोपित ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू समेत सात हत्यारों को गुनाह साबित होने पर उम्र कैद की सजा हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button