राजनीति
बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, कर्नाटक में BJP का बड़ा फैसला

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। भाजपा आलाकमान ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा विधायक बीवाई विजयेंद्र को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीवाई विजयेंद्र की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।