उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

शादी की दावत से लौट रहे युवकों की कार नहर में जा गिरी, चार की मौत 2 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार रात शमशाबाद तहसील के निकट एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार के नहर में गिरने से उसमें सवार 4 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकाला। हादसे में घायल सभी युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 घायल का इलाज चल रहा है।

शादी समारोह से लौट रहे 4 युवकों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, शमसाबाद क्षेत्र के युवक आगरा में शादी समारोह में जा रहे थे। सभी लोग अर्टिगा कार में थे। थाना ताजगंज क्षेत्र के दिगनेर के पास कार अनियंत्रित हो गई। लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। मोड़ होने के कारण चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। इसी वजह से कार सीधे नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरने पर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कार में फंसे युवकों को निकाल कर जीआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जानिए, क्या कहना है मामले की जांच कर रहे डीसीपी सिटी सूरज राय का?

वहीं मामले की जांच कर रहे डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डॉक्टरों ने 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें एक की हालत गंभीर है। हादसे में मनीष, विनोद, शैलेंद्र और जितेंद्र की मौत हो गई है। योगेश की हालत गंभीर है। आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आदित्य की हालत स्थिर है। सभी शमसाबाद के गढ़ी मोहनलाल के रहने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button