दुनिया

अमेरिका के आसमान में दिखा चीन का जासूसी गुब्बारा, मचा हड़कंप, F-22 जैसे लड़ाकू विमान तैयार

वॉशिंगटन : अमेरिका एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को ट्रैक कर रहा है जिसे हाल के दिनों में कुछ संवेदनशील इलाकों में उड़ते देखा गया है। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि आसमान में उड़ रहा जासूसी गुब्बारा चीन का है। इसे हाल ही में पश्चिमी राज्य मोंटाना में देखा गया था। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने इसे मार गिराने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि उन्हें मलबा गिरने के खतरे की चिंता सता रही है। चीन ने फिलहाल पूरे मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्थिति पर बयान जारी किया है।


बीबीसी की खबर के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि मोंटाना के बिलिंग्स शहर के ऊपर देखे जाने से पहले यह गुब्बारा अलास्का के अलेउतियन द्वीप समूह और कनाडा के आसमान में देखा गया था। एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर वाइट हाउस की तरफ से इसे मार गिराने का आदेश जारी किया जाता है तो उस परिस्थिति के लिए सरकार ने एफ-22 जैसे लड़ाकू विमानों को तैयार कर लिया है। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और जनरल मार्क मिले जैसे शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को खतरे का आंकलन करने के लिए बैठक की।

शूट क्यों नहीं कर रहा अमेरिका?

अधिकारियों ने इसे शूट कर नीचे गिराने की सलाह नहीं है क्योंकि नीचे गिरता मलबा जमीन पर लोगों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। कम आबादी वाले राज्य मोंटाना में देश के तीन परमाणु मिसाइल क्षेत्रों में से एक है। अधिकारियों ने कहा कि जासूसी गुब्बारा संवेदनशील इलाकों के ऊपर उड़कर जानकारियां इकट्ठा कर रहा था। हालांकि रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी इंटेलिजेंस को ‘कोई स्पष्ट खतरा’ नहीं है क्योंकि अधिकारियों को पता है कि गुब्बारा कहां और यह कहां से गुजर रहा है।

पैसेंजर प्लेन को कितना खतरा?

उन्होंने कहा कि इससे यात्री विमानों को भी कोई खतरा नहीं है क्योंकि गुब्बारा कमर्शियल एयरलाइंस की उड़ान से ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहा है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने इस मामले को बीजिंग और वॉशिंगटन स्थित चीनी दूतावास के सामने उठाया है। पेंटागन में गुरुवार की ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने इसकी वर्तमान लोकेशन का खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसके आकार और अन्य चीजों के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button