देश

राजस्थान-दिल्ली समेत 5 राज्यों में आज कोल्ड डे:31 दिसंबर से यहां माइनस में जा सकता है पारा

देश के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को कोल्ड-डे या सीवियर कोल्ड-डे होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों के कई हिस्सों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। यहां पारा माइनस में पहुंच सकता है।

वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी UP में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। उधर, मध्य प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को बहुत ज्यादा ठंड होगी, लेकिन उसके बाद मौसम सामान्य होने की संभावना है।

अगर किसी भी जगह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान 4.5 से लेकर 6.4 डिग्री तक कम हो जाए तो उस दिन को कोल्ड डे कहते हैं।

राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहा। यहां पालम में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री पहुंच गया, जबकि सफदरजंग में पारा 7.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी।

मध्य प्रदेश में पहाड़ों से आई बर्फीली हवा और उत्तरी इलाके से आई सर्द हवा के कारण शहर में ठंड और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड सिर्फ दो दिन यानी 28 और 29 दिसंबर की है। फिर 30, 31 दिसंबर को तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। एक जनवरी से फिर तेज ठंड का दौर आने की संभावना है।

नए साल में पहले या दूसरे दिन कोहरा भी छाने के आसार भी हैं। इधर, सोमवार को शहर में रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। यह 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रात 11:30 बजे से सुबह 5 बजे तक पारा 11.5 डिग्री पर बना रहा। बादल छाने के कारण इसमें बदलाव नहीं हुआ। दिन का तापमान 23.8 डिग्री रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button