उत्तर प्रदेशक्राइम

तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया:- श्रीमति दुर्गा शक्ति नागपाल ज़िलाधिकारी बांदा।

पुलिस से संबंधित प्रकरण पर एस एच ओ जसपुरा/अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के आदेश:- अंकुर अग्रवाल एस पी बांदा।

बांदा, 19 अगस्त, 2023-जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील पैलानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण की समय और गुणवत्ता में कोई कमी नही रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बडागाॅव निवासी शिवकुमार की भूमि पर कब्जे की शिकायत प्राप्त होनेे पर लेखपाल को भूमि की पैमाइश कराकर समस्या का निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पैलानी निवासी बाला प्रसाद द्वारा एक ही जमीन को दो बार बेचने सम्बन्धी शिकायत पर पैलानी लेखपाल एवं पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर प्रकरण की जांच करते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पैलानी में विद्युत आपूर्ति हेतु तार की व्यवस्था न होने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर एसडीओ विद्युत को तत्काल तार की व्यवस्था कराकर समस्या का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दोहतरा ग्राम के ग्रमीणों द्वारा सरकारी आरक्षित भूमि पर गाॅव के कुुछ लोंगो द्वारा कब्जा किये जाने की शिकायत पर लेखपाल को मौके पर जाकर आज ही इसका निस्तारण करने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में कुल 111 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्याओं को सुनते हुए श्रीमती पुष्पा शिकायत पर उसकी भूमि की जोत कुछ दबंग लोंगो द्वारा कब्जा कर परेशान किया जा रहा, तथा पैलानी निवासी श्रीमती गुलशन द्वारा मकान के रास्ते को अवरूद्ध कर परेशान किये जाने की शिकायत पर दोेनों प्रकरणों में उन्होंने एसएचओ जसपुरा को सम्बन्धित केे विरूद्ध जांच कर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील पैलानी में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी पैलानी, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार पैलानी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button