देश

राहुल गांधी पर जर्मनी की एंट्री से बढ़ा विवाद, कांग्रेस ने कहा- थैंक्स, बीजेपी हुई हमलावर

नई दिल्ली:राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर जर्मनी के बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने जर्मनी को उसके बयान के लिए शुक्रिया कहा तो बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित कर रही है। एक प्रेस ब्रीफिंग में जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हमने भारत में राहुल गांधी के खिलाफ फैसले का संज्ञान लिया है। राहुल फैसले को चुनौती दे सकते हैं। तब साफ होगा कि क्या यह फैसला टिक पाएगा, क्या निलंबन का कोई आधार है?

दिग्विजय ने जर्मनी का जताया आभार

जर्मनी को उम्मीद है कि न्यायिक स्वतंत्रता के मानक राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई पर लागू होंगे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय का आभार जताते हुए ट्वीट किया, राहुल गांधी को परेशान करके भारत में लोकतंत्र से समझौता किया जा रहा है। इसका संज्ञान लेने के लिए जर्मनी का शुक्रिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा, भारत के अंदरूनी मामलों में दखल के लिए विदेशी शक्तियों को आमंत्रित करने की खातिर राहुल गांधी का आभार। याद रखें, भारतीय न्यायपालिका विदेशी दखल से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत अब और विदेशी दखल को सहन नहीं करेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button