इस हफ्ते 6% से ज्यादा उछल चुका है कच्चा तेल, जानिए आपके शहर में क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल

क्रूड की कीमत
कच्चे तेल की कीमत पिछले साल मार्च में 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी जो 2008 के बाद इसका उच्चतम स्तर था। लेकिन हाल में यह 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी। ब्रेंट क्रूड (Brendt Crude) और यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड (WTI) में पिछले हफ्ते आठ फीसदी गिरावट आई थी। लेकिन इस हफ्ते लगातार तेजी आई है। ब्रेंट में इस हफ्ते 6.7 फीसदी और डब्ल्यूटीआई में 6.2 फीसदी तेजी आई है। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट फ्यूचर्स 45 सेंट की गिरावट के साथ 83.58 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसी तरह डब्ल्यूटीआई भी 33 सेंट की गिरावट के साथ 78.06 डॉलर पर आ गया।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।