क्राइमदेशराज्य

Delhi Pitampura Fire: दिल्ली के पीतमपुरा में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 झुलसे

नई दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 7 लोग झुलस गए, जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. इसमें से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची है.

दरअसल, पुलिस और फायर ब्रिगेड को रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि इलाके की 4 मंजिला इमारत में आग लग गई है. इस पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान 7 लोगों को घर से निकाला गया. इसमें से 3 महिलाओं और 2 पुरुषों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि 4 मंजिला इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शॉट सर्किट या रूम हीटर की वजह से आग लगी होगी. इस बिल्डिंग में कई परिवार रहते हैं. इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है.

बीते दिनों दिल्ली में मथुरा रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई थी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थीं. फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, 6 जनवरी की शाम 4.52 बजे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में मोदी मिल फ्लाईओवर के पास वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी. इस पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button