मुख्य समाचार

The Night Manager का धांसू ट्रेलर रिलीज, नींद उड़ा देगा अनिल कपूर और आदित्य का ‘चूहे-बिल्ली’ का खतरनाक खेल

अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर ‘द नाइट मैनेजर’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस तभी से ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जब से पता चला था कि यह इसी नाम की ब्रिटिश स्पाई सीरीज का हिंदी रीमेक है। इसमें शोभिता धुलिपाला भी नजर आएंगी। ‘द नाइट मैनेजर’ से अनिल और आदित्य रॉय कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इसे डिज्नी प्लस हॉस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

The Night Manager का ट्रेलर एकदम धांसू है। इसमें Anil Kapoor आर्म्स डीलर शैली रूंगटा का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसे ब्रिटिश स्पाई सीरीज में लॉरी ने निभाया था। वहीं आदित्य रॉय कपूर द नाइट मैनेजर जोनाथन पाई के रोल में हैं। ट्रेलर की शुरुआत Aditya Roy Kapur से होती है, जो बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी हालत बहुत खराब है और वह कह रहे हैं, ‘अंधेरे के उस पार रोशनी नहीं, और अंधेरा होता है। तभी एक धमाका होता है और सीन कट होकर अनिल कपूर पर आ जाता है। वह कहते हैं, ‘दूर से बस तमाशे की तरह देखो तो जंग कितनी खूबसूरत चीज है।’ अनिल कपूर का किरदार यानी शैली बोलता है कि इंडियन अथॉरिटीज उन्हें कभी नहीं पकड़ पाएंगी।

17 फरवरी को स्ट्रीम होगी ‘द नाइट मैनेजर’

‘द नाइट मैनेजर’ में तिलोत्तमा शोम भी हैं। वह शान नाम के किरदार को बुलाती हैं और उसे ‘विभीषण’ बताती हैं। वो विभीषण जो शैली की ‘लंका’ में आग लगा देगा। शान को बताया जाता है कि उसे किसी भी तरह से शैली का विश्वास जीतना है और तब धोखा है। ‘द नाइट मैनेजर’ का ट्रेलर काफी इम्प्रैसिव है। कास्टिंग भी जबरदस्त लग रही है। अब देखना यह होगा कि ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा। ‘द नाइट मैनेजर’ 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button