Banda – बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न।

Banda – बूथ स्तर के पूर्ण प्रयास ही,जनपद से लेकर विधानसभा में पहुंचाते हैं :- नौशाद अली (पूर्व राज्य सभा सांसद)
नवयुवकों को वरीयता,संगठन को संबल प्रदान करेगी:- गुलाब वर्मा जिलाध्यक्ष,बांदा
जनपद स्तर से बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की नवनियुक्ति करने का प्रमुख मुद्दा उठाया गया।
ब्यूरो एन के मिश्र
बांदा – आज दिनांक 14-7-2024को बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक गायत्री नगर बांदा में एक मैरिज हाल में की सम्पन हुई जिला से बूथ तक के पदाधिकारियों को नव नियुक्त करने पर बताया गया। मुख्य अतिथि नौशाद अली पूर्व राज्य सभा सांसद , झांसी चित्रकूट मंडल प्रभारी,जगजीवन राम, लालाराम अहिरवार,बल्देव प्रसाद वर्मा, जगदीश प्रसाद प्रजापति बाबूजी,गुलाब वर्मा जिलाध्यक्ष,मनोज वर्मा एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष तिन्दवारी,लल्लू प्रसाद निषाद,असलम खां एडवोकेट,राकेश राजपूत विधानसभा अध्यक्ष नरैनी, शिवप्रसाद विधानसभा अध्यक्ष बबेरू, आशुतोष भास्कर विधानसभा अध्यक्ष सदर बांदा,सुखलाल बौद्ध पूर्व विधानसभा प्रभारी बांदा,दीपक वर्मा,विमल कुमार वर्मा पुनीत प्रजापति पूर्व जिला महासचिव, नरेश दिनकर,शिवकरण दिनकर सदस्य जिलापंचायत, विनय वर्मा,विजय पाल राही,रामराज टैगोर विधानसभा वीवी एफ अध्यक्ष,आदि मौजूद रहे।