दुनिया

मैक्सिको सीमा से हर दिन 2 हजार प्रवासी घुस रहे:बेहतर भविष्य की तलाश में आसपास के देशों से बढ़ा अवैध पलायन

अमेरिकी प्रांत टेक्सास के एल-पासो शहर में मैक्सिको सीमा से सैकड़ों प्रवासियों का समूह पहुंचा है। ये लोग निकारागुआ से आए है। इनकी संख्या एक हजार से ज्यादा है। ये लोग सोमवार तड़के अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर रियो ब्रावो नदी पार कर अमेरिकी सीमा में दाखिल हुए।

एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक हफ्ते में रोजाना करीब 2 हजार प्रवासी अवैध रूप से अमेरिका पहुंच रहे हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में 50 हजार प्रवासी अवैध रूप से अमेरिकी सीमा में आए थे। इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को एल पासो में 2,600 से अधिक लोग सीमा पार करने में सफल रहे।

अवैध रूप से नदी पार कर रहे
लोग एनजीओ की मदद से रियो ब्रावो नदी तक पहुंचे और अवैध रूप से एल पासो में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवासी अपनी बांहों में बैग और बच्चों को पीठ पर लादे हुए मैक्सिको में स्यूदाद जुआरेज से अमेरिका में बॉर्डर पार करने के लिए रियो ब्रावो नदी में उतरे थे।

दरअसल, कोरोना के दौरान प्रतिबंधों के वजह से 2020 और 2021 में प्रवासियों का आना कम हुआ था। प्रतिबंध हटने के बाद से फिर से अमेरिका के आसपास के देशों से प्रवासियों का आना शुरू हुआ और यह संख्या बढ़ती जा रही है। ये सभी बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका आते हैं।

प्रवासियों को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की नीतियों से उम्मीद
प्रवासियों में निकारागुआ का एक ऐसा समूह भी है, जिसे मेक्सिको में अधिकारियों ने पिछले हफ्ते पकड़ लिया था। उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इसके बाद वे अमेरिका पहुंचे हैं। एक प्रवासी ने कहा, हमें अमेरिकी राष्ट्रपति से बहुत उम्मीदें हैं। एक अन्य प्रवासी ने कहा- वह एकमात्र राष्ट्रपति हैं, जो हमारी मदद करेंगे। हम जानते हैं कि वह हमारे लिए दरवाजा खोलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button